मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के बागचीनी थाने में पदस्थ एक सहायक उप पुलिस मिरिक्षक (एएसआई ) राकेश यादव ने आज थाना परिसर में स्थित अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर खुदकुशी करली। पुलिस सूत्रों के अनुसार श्री यादव काफी दिनों से डिफ्रेशन में चल रहे थे। आज दोपहर जब वे थाने में ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तब उनके सह कर्मियों ने जाकर देखा तो उनका शव कमरे में कुंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस के अनुसार उनकी पत्नी बच्चों सहित मुरैना में पुलिस के आवास में रहती हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर खुदख़ुशी के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
