गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रिश्वत लेने के आरोप में सहायक खज़़ाना अफ़सर गिरफ़्तार

अमृतसर : पंजाब के सतर्कता विभाग ने गुरुवार को मुनीश कुमार, सहायक खज़़ाना अफ़सर (ए.टी.ओ), अमृतसर को एक पेंशन का मामला पास करने के एवज़ में रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।
विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि उक्त मुलजिम को नरेश डोगरा निवासी बज़ार नरसिंह, अमृतसर द्वारा दर्ज करवायी गयी शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से सम्पर्क करके आरोप लगाया है कि उक्त आरोपी ए.टी.ओ. उसका पेंशन मामला पारित करने के लिये 20 हजार रुपये रिश्वत की माँग कर रहा है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलेंस ब्यूरो की टीम द्वारा जाल बिछाकर दोषी को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्ध में विजीलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को कल अदालत में पेश किया जायेगा और इस सम्बन्धी आगे की कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *