गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अतीक-अशरफ के शूटर लाए गये प्रतापगढ़ जेल

प्रताप गढ़ । उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद व अशरफ पर प्रयागराज मेडिकल कॉलेज परिसर में दनादन गोलियां दागकर पूरे प्रदेश और देश को हिला देने वाली घटना को अंजाम देने वाले तीन शूटर लवलेश तिवारी ,अरुण मौर्य और शनि सिंह को आज कड़ी सुरक्षा के बीच प्रतापगढ़ जिला कारागार लाया गया। प्रतापगढ़ जिला कारागार के जेलर राजेश पाण्डेय से मिली जानकारी के अनुसार तीनों शूटरों को प्रयाग राज के नैनी जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच यहां जिला जेल में लाया गया है। इन तीनों को जिला जेल में दाखिल कर लिया गया है। पहले इन शूटरों को प्रयागराज की नैनी जेल में रखा गया था लेकिन इस जेल में अतीक के कई समर्थक कैदी बंद हैं जिसके बाद एहतियातन इन तीनों को यहां शिफ्ट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *