गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एटीएम लूट गैंग का पर्दाफाश : 6 गिरफ्तार

महाराष्ट्र, असम और गुजरात से डेढ़ करोड़ लूट की वारदातें कबूली

चंडीगढ़ : हरियाणा पुलिस ने इंटर स्टेट एटीएम लूट गैंग का पर्दाफाश किया है। नूंह जिले से पुलिस ने गैंग के 6 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पकड़े गए लुटेरों ने महाराष्ट्र, असम और गुजरात में 7 एटीएम से 1.5 करोड़ रुपए लूट की वारदात कबूल की है।
यूपी हरियाणा में की 11 वारदातें
एटीएम लुटरों की गिरफ्तारी से यूपी के नोएडा, गाजियाबाद और हरियाणा के रेवाड़ी, गुरुग्राम और नूंह में हाईवे डकैती की करीब 11 घटनाओं का भी खुलासा हुआ है। हरियाणा पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि कई राज्यों की पुलिस लंबे समय से इस एटीएम गिरोह की तलाश कर रही थीं। हरियाणा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 देसी तमंचा, 4 कारतूस, एक एटीएम कटर मशीन, फॉग स्प्रे और कई अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस ने नूंह जिले में अरावली पहाड़ियों पर स्थित एक धर्मकांटा के पास बैठकर राहगीरों को लूटने की साजिश रच रहे सभी बदमाशों को गिरफ्तार किया।

गैंग सरगना के खिलाफ 24 मुकदमे
अभी तक की जांच में खुलासा हुआ है कि 11 साल पहले क्राइम की दुनिया में कदम रखने वाले गैंग के सरगना साजिद उर्फ काला के खिलाफ दो दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली में दर्ज करीब 15 मामलों में भी फरार चल रहा है। काला ने बताया कि एटीएम कटर मशीन की मदद से एटीएम चोरी व लूट की वारदातों में गिरोह काफी समय से सक्रिय था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *