गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

 एटीएस ने पकड़ा नक्सलियों का सहयोगी

भोपाल : मध्यप्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने नक्सलियों के एक सहयोगी को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 21 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर अशोक रेड्डी तथा उसकी महिला साथी कुमारी पोटाई नाम के आरोपियों को जबलपुर से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नक्सली साहित्य, हथियार आदि जप्त किया गया था।

आरोपी अशोक रेड्डी से पूछताछ के आधार पर 25 अगस्‍त को एटीएस टीम द्वारा छत्तीसगढ़ के कांकेर निवासी आरोपी धन सिंह पुंगाटी को बोलेरो गाड़ी से जबलपुर से मण्डला जाते समय कालपी के पास पकड़ा गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि, वह 25-30 वर्ष से नक्सलियों से जुड़ा हुआ है तथा समय-समय पर उन्हें नगदी, खाने-पीने की चीजें, उनके द्वारा बताए गए कार्य एवं उनसे संबंधित सूचनाएँ पहुँचाता रहा है।
आरोपी धन सिंह ने बताया कि वह दलम के नक्सली विजय से पूर्व से परिचित रहा है तथा उसी ने अशोक रेड्डी से इसका परिचय करवाया था। नक्सली विजय के कहने पर ही वह नक्सलियों के लिए कार्य करता था। आरोपी को 26 अगस्‍त को एनआईए कोर्ट, जबलपुर में प्रस्तुत कर 31 अगस्‍त तक का पुलिस रिमाण्ड लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *