गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जुआं पकड़ने गए पुलिस दल पर हमला, एएसआई सहित दो जवान घायल

सीहोर : मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के नसरुल्लागंज तहसील मुख्यालय पर जुएं के फड़ पर छापामार कार्रवाई करने गई पुलिस पर जुआरियों ने महिलाओं के साथ मिलकर हमला बोल दिया गया। इस घटना में एक एएसआई सहित दो पुलिस के जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) आकाश अमलकर ने बताया कि कल रात्रि हंड्रेड डायल पर इवेंट आया कि रेस्ट हाऊस रोड स्थित सर्वहरा कॉलोनी में जुआ खेला जा रहा है। पुलिस ने मुखबिर से सूचना प्राप्त की और एएसआई मुकेश सिंह राजपूत के नेतृत्व मौके पर पहुंचकर जुआ खेल रहे युवकों की चारों तरफ से घेराबंदी की। पुलिस को देख कर वहां पर मौजूद युवकों ने हमला बोल दिया। इस दौरान वहां पर मौजूद महिलाओं ने भी युवकों का साथ दिया और उन्होंने भी वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की।
इस घटना में एएसआई मुकेश सिंह, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र, आरक्षक विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस पर हुए हमले के बाद थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हमलावरों को अपनी गिरफ्त में लिया। पुलिस ने इस मामले में संजय कांचले , रामनारायण कांचले, वीरेंद्र, विजेंद्र, नम्रता, शिवानी, संध्या, संतोष, शिवम् और अन्य 7 से 8 के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया हैं। पुलिस ने संजय कांचले, रामनारायण कांचले, वीरेंद्र, विजेंद्र को अपनी गिरफ्त में लिया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *