गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

त्रिपुरा में कार्यकर्ताओं पर हमला, कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक

नई दिल्ली : कांग्रेस ने त्रिपुरा में पार्टी पदाधिकारियों तथा कांग्रेस कार्यालय पर हुए हमले के मद्देनजर दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर तथा गौरव गोगोई को यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने बताया कि राज्य में पंचायत चुनाव की घोषणा होने के बाद प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा पार्टी के कार्यालयों पर हमले हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *