सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले में पुलिस ने पांच साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास में एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बाल न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। कोतवाली पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना बीते बुधवार की है। आरोपी ने घर के बाहर खेल रही मासूम को अपना शिकार बनाने की कोशिश की थी। बच्ची के परिजन की शिकायत व उसकी निशानदेही पर कल नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया।
