गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

डीग में 10 लाख रूपए से एटीएम लूटने का प्रयास विफल

भरत़़पुर : राजस्थान में भरतपुर के डीग कस्बे में बैंक ऑफ बडौदा के 10 लाख रूपयों से भरे एक एटीएम को उखाड़कर लेजाने की बदमाशों ने कोशिश तो की लेकिन वे अपने इस प्रयास में कामयाब नही हो सके। कस्बे में पुरानी अनाज मंडी स्थित बैंक के इस एटीएम में लूट एवं उसे उखाड़कर लेजाने की कोशिश करते हुए दो बदमाश एटीएम बूथ के शटर और उसके सेंट्रल लॉक को तोड़ कर अंदर घुस गए।

उन्होंने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों को ब्लैक कलर से स्प्रे कर एटीएम मशीन को तोड़ने की कोशिश की लेकिन इस बीच पुलिस की गाड़ी वहां से होकर गुजरी तो बदमाश मौके से फरार हो गए और बैंक के 10 लाख रुपये लुटने से बच गए। शाखा प्रबंधक संदीप समाधिया ने बताया कि एटीएम में एक बड़ा और मोटा रस्सा पड़ा मिला है। घटना को लेकर बैंक प्रबंधक के थाना कोतवाली पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस अब एटीएम बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *