पत्थलगांव : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आज सुबह स्कूली बच्चों को लेकर आ रहा ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में ऑटो में सवार 8 स्कूली बच्चे तथा चालक घायल हो गए। बगीचा थाना प्रभारी प्रदीप सिदार ने यूनीवार्ता को बताया कि नटकेला गांव में हुई इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बगीचा ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ सुनील लकड़ा ने बताया कि गंभीर रूप से घायल चार बच्चों की चिंताजनक स्थिति के मद्देनजर उन्हें अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया है। बाकी घायलों को बगीचा अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
