गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ऑटो खाई में गिरा : चार की मौत, दो घायल

पत्थलगांव : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आज एक ऑटो के 50 फीट गहरी खाई में गिरकर पलटने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने बताया कि जशपुर -सन्ना मार्ग के घाघरा के समीप छतोरी के पास अनियंत्रित होकर आटो गहरी खाई में गिर गया। हादसे में ऑटो वाहन मालिक बुधनाथ और उसकी पत्नी फूलमती सहत चार लोगों की मौत हो गई है।

दो अन्य गंभीर घायलों को अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। वाहन करदना जाते वक्त अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में गिरा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह से वापसी के दौरान यह घटना घटित हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *