नई दिल्ली : यात्री वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड द्वारा लाडो सराय में बनाए गए ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक आज शुरू हो गया। दिल्ली के परिवहल आयुक्त एवं प्रमुख सचिप आशीष कुंद्रा ने इसका उद्घाटन किया। लाडो सराय में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक (एडीटीटी) के चालू होने के साथ, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने दिसंबर, 2017 में परिवहन विभाग, एनसीटी ऑफ दिल्ली के साथ किए गए समझौता ज्ञापन (एमओए) के अनुरूप दिल्ली में अपने सभी ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक को सफलतापूर्वक स्वचालित (ऑटोमेटेड) बना दिया है। समझौते के अंतर्गत, मारुति सुजुकी की भूमिका टेस्ट ट्रैक का निर्माण करना, ऑटोमेशन और आईटी सिस्टम की स्थापना करना और दिल्ली सरकार को सौंपने से पहले 3 साल तक रखरखाव समर्थन प्रदान करना है।
