गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में हिमस्खलन

बाढ़ से कई घर तबाह

फैजाबाद : उत्तरी अफगानिस्तान में भारी बारिश के कारण हुए हिमस्खलन और अचानक आई बाढ़ से कई घरों और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है और बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए हैं।
एक प्रांतीय अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
प्रांतीय सरकार के प्राकृतिक आपदा प्रबंधन और मानवीय मामलों के निदेशक मावलवी मोहम्मद अकरम अकबरी ने कहा कि अफगानिस्तान के उत्तरी बदख्शां प्रांत के कोफाब जिले में शनिवार को भारी बारिश हुई।
अधिकारी ने कहा कि कोफाब जिले के चांटियो गांव में शनिवार दोपहर हुई बारिश के कारण हुए हिमस्खलन और बाढ़ से 20 घर, 25 दुकानें और 600 एकड़ खेत को पूरी तरह से नष्ट हो गये और सैकड़ों लोग बेघर हो गए।
प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने का आह्वान करते हुए, अधिकारी ने चेतावनी दी कि आपदा प्रभावित परिवारों के दुखों को नजरअंदाज किया गया तो यह इस प्रभावित गांव के लिए बदनसीब साबित होगी।
श्री अकबरी के मुताबिक कुछ दिन पहले भी प्रांतीय राजधानी फैजाबाद में और उसके बाहर एक भूकंप ने 75 घरों को नष्ट कर दिया था। भारी बर्फबारी, ठंड के मौसम और हिमस्खलन ने पिछले एक महीने में पूरे अफगानिस्तान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिसके चलते बच्चों सहित लगभग 200 लोगों की मौत हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *