श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास शुक्रवार को हिमस्खलन में तीन सैनिक शहीद हो गये।
कुपवाड़ा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिले के माछिल सेक्टर में हुई , जहां सेना की 56 राष्ट्रीय राइफल्स के तीन जवान ड्यूटी के दौरान शहीद हो गये।
उन्होंने कहा “ दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 56 आरआर के तीन जवान माछिल इलाके में ड्यूटी के दौरान उस समय शहादत को प्राप्त हो गये , जब वे हिमस्खलन की चपेट में आ गये।” उन्होंने बताया कि सभी शवों को बरामद कर लिया गया है। शहीद जवानों की अभी तात्कालिक रूप से पहचान नहीं की जा सकी है।
