गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उत्तरकाशी में एवलॉन्च, 10 शव मिले

पर्वतारोहण संस्थान के 29 ट्रेनी बर्फ में फंसे, 8 को रेस्क्यू किया; 11 लापता
देहरादून :
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार को एवलांच आया। यह घटना द्रौपदी का डांडा नाम की जगह पर हुई, जहां आमतौर पर पर्वतारोहियों को ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग के लिए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 29 ट्रेनी गए थे। 8 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 10 शव बरामद हुए हैं, 11 लोग अभी लापता हैं। राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात कर रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के लिए सेना की मदद मांगी है। एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के ष्ठढ्ढत्र रिद्धिम अग्रवाल ने जानकारी दी कि एसडीआरएफ की टीम कैंप पहुंच चुकी है। एयरफोर्स के एक अधिकारी ने बताया कि रेस्क्यू के लिए ढ्ढ्रस्न के 2 चीता हेलिकॉप्टर लगाए गए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एवलॉन्च के दौरान 20 ट्रेनी की मौत हो गई। कुछ में कहा जा रहा है कि 2 ट्रेनी की मौत हुई है। लेकिन, अभी तक मौतों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *