गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जम्मू-कश्मीर के 10 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

श्रीनगर : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के प्राधिकरणों ने शनिवार को यहां के 10 जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में मध्यम हिमस्खलन के आसार जताए हैं जबकि अनंतनाग, बंदीपोरा, बारामूला, डोडा, किश्तवाड़, कुलगाम, कुपवारा, पुंछ और रामबन जिलों में भी मामूली हिमस्खलन होने के आसार जताए हैं।
एसडीएमए ने यहां के निवासियों को सतर्कता बरतने की भी सलाह दी है और अन्य लोगों को भी हिमस्खलन वाले क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है।
उन्होंने बताया कि गांदरबल के सोनमर्ग इलाके में 12 जनवरी को निर्माणाधीन सुरंग के करीब सेरबल गांव में भारी हिमस्खलन से किश्तवाड़ के दो मजदूरों की मौत हो गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *