गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर के चार जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

श्रीनगर : कश्मीर घाटी में खराब मौसम के बीच अगले 24 घंटों के दौरान घाटी के चार जिलों के ऊपरी इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गयी है। जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जेकेडीएमए) ने रविवार को यह चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटों में उत्तरी कश्मीर के बारामूला, बांदीपोरा और कुपवाड़ा जिलों के अलावा मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में समुद्र तल से 3,000 मीटर ऊपर ‘मध्यम खतरे’ स्तर का हिमस्खलन होने का अनुमान जताया गया है।
इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने और अगले आदेश तक हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। कश्मीर घाटी में पिछले कुछ दिनों के दौरान व्यापक बारिश हुई है और कुछ ऊपरी इलाकों में हल्का हिमपात भी हुआ है, जिसके कारण अधिकारियों को लोगों के लिए एहतियात के तौर पर ताजा हिमस्खलन की चेतावनी जारी करनी पड़ी है। अधिकारियों ने इन जिलों में रहने वाले लोगों से किसी भी आपात स्थिति में मदद के लिए 112 नंबर डायल करने को भी कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *