गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जम्मू-कश्मीर के छह जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(जेकेडीएमए) ने छह जिलों के ऊंचे इलाकों में अगले 24 घंटों में हिमस्खलन की चेतावनी बुधवार को जारी की। प्राधिकरण के अधिकारियों ने जारी बयान में कहा,“अगले 24 घंटों में जम्मू संभाग के डोडा जिले और कश्मीर के गांदरबल के ऊंचे इलाकों में समुद्र तल से 2800 और 3500 मीटर की ऊंचाई पर कम खतरनाक स्तर का हिमस्खलन होने की आशंका है।”
बयान में कहा गया कि अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू संभाग के पुंछ और कश्मीर घाटी के बारामूला, बांदीपोरा और कुपवाड़ा जिलों में 2400 मीटर से ऊपर मध्यम खतरनाक स्तर का हिमस्खलन होने की आशंका है। इन इलाकों में रहने वाले लोगों को जरूरी सावधानी बरतने और अगले आदेश तक हिमस्खलन की आशंका वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गयी है। इन जिलों के ऊपरी इलाकों में आज हल्की से मध्यम बर्फबारी भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *