श्रीनगर : जम्मू कश्मीर प्रशासन ने गुरूवार कोकश्मीर घाटी के चार जिलों में कम जोखिम वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की। जम्मू कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जेकेडीएमए) ने अगले 24 घंटों में उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा, बारामूला और कुपवाड़ा जिलों तथा मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में उंचाई पर रहने वाले लोगों के लिए कम जोखिम वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की। जेकेडीएमए के एक बयान में कहा कि इन इलाकों में रहने वाले लोगों को अगले आदेश तक सावधान रहने और हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।
