गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला महाविद्यालय में 12 प्रतिभावान छात्राएँ रही विजेता

छात्राओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से, प्राचार्या ने काॅलेज में प्रतिभाशाली प्रतिभागियों को किया प्रोत्साहित

कपिल शर्मा /गौरवशाली भारत

नाॅंगल चौधरी। शहर में शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं में हुनर खोजने और उसे तराशने का कार्य में बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला महाविद्यालय सदैव अव्वल रहा है। कॉलेज में छात्राओं के अनुशासन सहित सुविधाएंँ और विभिन्न विशेेेेषताएँँ इसे अन्य काॅलेज से अलग और विशेष बनाती हैं। छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी प्रतिभाओं को पहचानने में काॅलेज स्टाॅफ़ की अहम भूमिका रही है।

बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को उच्च बौद्धिक एवं शैक्षिक क्षमता वाली प्रतिभावान छात्राओं की पहचान के लिए प्रतिभा खोज कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या अनीता तंवर द्वारा किया गया। आयोजन के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं – रागिनी संगीत नृत्य, कविता -पाठ, पेंटिंग, एकल-अभिनय आदि कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें महाविद्यालय की अधिकांश छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर मंच संचालन डॉक्टर पूनम तंवर एवं डॉक्टर सुशीला यादव द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का मकसद क्षेत्रीय युवा समारोह में भाग लेने हेतु प्रतिभावान छात्राओं का चयन करते हुए उन छात्राओं को पूर्वाभ्यास के दौरान अधिक तैयारी करवाना है।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता के दौरान प्राचार्या ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत एक ऐसा हथियार है जिस के सहारे आप बड़े से बड़े मुकाम को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने अपने वक्तव्य में पढ़ाई के साथ-साथ हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभाओं को निखारने के लिए छात्राओं को प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता परिणाम घोषणा के लिए निर्णायक मंडल सदस्य में पिंकी शर्मा, सुदेश, अनुजा और हंशा यादव शामिल रहेे।

प्रतियोगिताओं का अंतरिम परिणाम घोषित करते हुए रागिनी में प्रथम स्थान पर बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा देवांशी, द्वितीय स्थान पर कंचन बीएससी तृतीय वर्ष एवं तृतीय स्थान पर पायल बीए तृतीय वर्ष, कविता पाठ में प्रथम स्थान पर विनीता बीएससी द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर हिमांशी बीएससी द्वितीय वर्ष एवं तृतीय स्थान पर पायल बीए द्वितीय वर्ष, पेंटिंग में प्रथम स्थान पर निकिता बीकॉम प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान पर वंशिका बीकॉम प्रथम वर्ष एवं तृतीय स्थान पर बबीता बीए प्रथम वर्ष और मोनो एक्टिंग में प्रथम स्थान पर कंचन बीएससी तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर प्रीति बीए तृतीय वर्ष एवं तृतीय स्थान पर रवीना बीएससी तृतीय वर्ष रही।

इस कार्यक्रम की सम्पन्नता के दौरान डॉ अखिलेश कुमार ने उपस्थित जनों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉ हरनाम सिंह, संतोष यादव, ममता बायलॉ, डॉ प्रदीप कुमार सहित समस्त काॅलेज स्टाॅफ़ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *