गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राजकोट में यूटीएस ऐप के लिये जागरूकता अभियान

राजकोट : पश्चिम रेलवे में गुजरात के राजकोट मंडल द्वारा यात्रियों को यूटीएस ऐप तथा औटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) का उपयोग करने और प्रेरित करने के लिये जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अब अनारक्षित टिकट प्राप्त करने के लिये यात्रियों को पंक्ति में खड़े होने की आवश्यकता नहीं है।
मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि राजकोट मंडल के रेलकर्मियों द्वारा यात्रियों को एटीवीएम औटोमेटिक टिकिट वेंडिंग मशीन यानि स्वचालित टिकट वितरण मशीन और यूटीएस ऐप का उपयोग करने के लिये प्रेरित करने के वास्ते मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर नियमित रूप से जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं। एटीवीएम की सुविधा राजकोट मंडल के ओखा, द्वारका, जामनगर, हापा, राजकोट, भक्तिनगर, वांकानेर और सुरेन्द्रनगर स्टेशनों पर उपलब्ध है। उल्लेखनीय है कि रेलवे द्वारा एटीवीएम और यूटीएस ऐप के माध्यम से टिकट बुक करने पर यात्रियों से किसी भी प्रकार का अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाता।
अब रेलवे का अनारक्षित (जनरल) टिकट प्राप्त करने के लिये यात्रियों को लाइन मे खड़े होने की आवश्यकता नहीं है। अब यात्री स्वयं ही अपना अनारक्षित (जनरल) टिकट बुक कर अपना समय और पैसे दोनों बचा सकते हैं। अब यात्री अपने मोबाइल फोन में यूटीएस ऐप डाउनलोड कर घर बैठे किसी भी स्टेशन से किसी भी स्टेशन तक का अनारक्षित (जनरल) टिकट बुक कर सकते हैं या स्टेशन पर उपलब्ध एटीवीएम (स्वचालित टिकिट वितरण मशीन) से भी किसी भी स्टेशन से किसी भी स्टेशन तक का टिकट स्वयं बुक करके यात्रा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *