नई दिल्ली : निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 5863 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 5329.8 करोड़ रुपये की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है। बैंक ने निदेशक मंडल की बैठक के बीएसई को बताया कि सितंबर 2023 को समाप्त इस तिमाही में उसकी शुद्ध ब्याज आय 12314.56 करोड़ रुपये रही है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 10360.26 करोड़ रुपये की तुलना में 18.9 प्रतिशत अधिक है। इस तिमाही में बैंक का सकल एनपीए 23 आधार अंक घटकर 1.73 प्रतिशत पर आ गया और शुद्ध एनपीए भी पांच आधार अंक सुधरकर 0.36 प्रतिशत पर रहा।
