नई दिल्ली : नेटवर्क वीडियो क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एक्सिस कम्युनिकेशंस ने बेंगलुरु में पहला एक्सिस एक्सपीरियंस सेंटर शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि यह एक्सिस एक्सपीरियंस सेंटर एक्सिस इंडिया ऑफिस का हिस्सा है, जो नेटवर्क सिक्योरिटी सोल्यूशंस में हो रही आधुनिक प्रगति का प्रदर्शन करेगा। इस हब में पूरे देश के अंशधारकों के विशाल नेटवर्क के साथ संलग्न होकर सुरक्षा प्रोटोकॉल को मजबूत करने का अवसर मिलेगा।
एक्सिस एक्सपीरियंस सेंटर (एईसी) और इस ऑफिस के उद्घाटन के अवसर पर एक्सिस कम्युनिकेशंस एबी के सीईओ रे मॉरिट्सन; एशिया पैसिफ़िक के उपाध्यक्ष बुडेविज्न पेश्च; साउथ एशिया पैसिफ़िक के क्षेत्रीय निदेशक कार्ल माल्मक्विस्ट और एक्सिस कम्युनिकेशंस इंडिया एवं सार्क के निदेशक सुधींद्र होल्ला मौजूद थे।
बेंगलुरु में स्थापित इस नये परिसर द्वारा राज्य में एक्सिस की स्थिति मज़बूत होगी और गठबंधन के लिए संभावित साझेदारों का परिवेश मिल सकेगा, जिससे इनोवेशन और उत्कृष्टता लाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा एक्सिस एक्सपीरियंस सेंटर में उत्पादों के भौतिक एवं इंटरैक्टिव प्रदर्शन द्वारा भविष्य की टेक्नोलॉजी का फर्स्ट-हैंड अनुभव मिलेगा। कंपनी के नवीनतम उत्पादों का अवलोकन पेश करते हुए, एक्सिस एक्सपीरियंस सेंटर परिवेश के साझेदारों को उत्पादों का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण देगा, ताकि वो टेक्नोलॉजीज की सही कार्यप्रणाली समझ सकें, और ग्राहकों को हर टच पॉइंट पर बेहतरीन अनुभव मिले।
एक्सिस एक्सपीरियंस सेंटर में ऑडियो एनालिटिक्स, इंट्रूज़न डिटेक्शन, ऑटोमेटेड एक्सेस कंट्रोल सिस्टम और डेटा एनालिटिक्स टूल्स सहित एडवांस्ड सर्विलेंस सिस्टम एवं कई अन्य उत्पादों का प्रदर्शन होगा, जिससे बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलेगी।
एक्सिस कम्युनिकेशंस का पहला एक्सपीरियंस सेंटर
