गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चंडीगढ़ के नागरिकों के भी बनेंगे आयुष्मान भारत कार्ड

चंडीगढ़ : मनसुख मांडविया ने चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मांग पर केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी नागरिकों को आयुष्मान कार्ड दिए जाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिये हैं। चंडीगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद की केंद्रीय स्वास्थय मंत्री के साथ मुलाकात और उन्हें सौंपे गये पत्र में चंडीगढ़ के नागरिकों के लिये आयुष्मान कार्ड जारी करने का अनुरोध किया था। अब केंद्रीय मंत्री ने इस पत्र को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को आगे कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *