गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना में बीटेक के छात्र ने की आत्महत्या

निर्मल : तेलंगाना के निर्मल जिले में स्थित राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ नॉलेज टेक्नोलॉजीज (आरजीयूकेटी) बसारा आईआईआईटी के एक छात्र ने मंगलवार सुबह कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मूल रूप से सिद्दीपेट जिले के बंदरपल्ले निवासी छात्र बी.टेक के दूसरे वर्ष में था। वह कुछ दिन पहले अपने घर गया था। बाद में 12 अप्रैल को परीक्षा में शामिल होने के लिये कॉलेज वापस लौटा लेकिन परीक्षा में देरी से पहुंचने के कारण उसे परीक्षा देने से रोक दिया गया था।

जिसके बाद वह अपने छात्रावास में वापस आया और छत से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। कॉलेज अधिकारियों ने उसके माता-पिता को स्थिति के बारे में सूचित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए निर्मल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *