रमेश शर्मा।गौरवशाली भारत
बलरामपुर। जिले के सादुल्लानगर थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित सम्राट अशोक बुद्ध विहार दतलूपुर, घासीपोखरा के प्रांगण में भारतीय संविधान निर्माता बोधिसत्व बाबासाहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी का 133 वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा गया। जिसमें सम्राट अशोक बुद्ध विहार समिति (पंजीकृत) के पदाधिकारी एवं सदस्य गणों के साथ-साथ बाबासाहब डॉ० अम्बेडकर के अनुयायी भी उपस्थित हुए।बुद्ध विहार के प्रबन्धक सियाराम सरोज ने विगत वर्ष के अनुभव को साझा करते हुए बताया कि पिछले अंबेडकर जन्मोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत निकाले गए रैली में अपार भीड़ रही और रैली का रोड शो भी बहुत लंबा हो गया था इसलिए इस बार आदर्श आचार संहिता को देखते हुए निकालने वाले रैली का रूट शॉर्टकट कर दिया गया है।
डॉ अंबेडकर जन्मोत्सव के अवसर पर गौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रभात कुमार वर्मा सम्राट अशोक बुद्ध विहार दतलूपुर घासी पोखरा निकट मौलाना अब्दुल कलाम आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से सादुल्ला नगर रेहरा बाजार रोड पर हरी झंडी दिखाकर जुलूस धम्म यात्रा को रवाना किया। धम्म यात्रा घासीपोखरा, दतलूपुर, सराय खास चौराहा से मुड़कर सहजौरा कंपोजिट विद्यालय के निकट बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
तत्पश्चात जुलूस मुबारकपुर रामरुच पुरवा होते हुए भैंसाही गोकुलाबुजुर्ग के रास्ते मददो चौरा गांव में पहुंचकर माल्यार्पण व श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। वहां से मददो घाट बाजार सादुल्ला नगर बाजार होते हुए अचलपुर विशंभरपुर से पुनः बुद्ध विहार पर पहुंचकर धाम यात्रा का समापन किया गया। इस अवसर पर सियाराम सरोज सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
