भिण्ड : मध्यप्रदेश के भिण्ड नगर पालिका में पदस्थ एक बाबू को आज लोकायुक्त पुलिस की टीम ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने नगर पालिका में नामांतरण शाखा में पदस्थ बाबू अजय राजावत को 55 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडा है। फरियादी विपिन जैन से मकान के नामांतरण की एवज में आरोपी बाबू वह एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। बताया गया कि पकड़े गए बाबू के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस कार्रवाई करने में जुटी हुई थी तभी कुछ लोगों ने लोकायुक्त पुलिस के साथ झूमाझटकी करते हुए हाथापाई भी कर दी। मामला बिगड़ा देख स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर शहर कोतवाली व भिण्ड देहात पुलिस मौके पर पहुंची।
