गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सीबीईओ कार्यालय में बाबू ने किया चार लाख 75 हजार रूपए का गबन

श्रीगंगानगर : राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रायसिंहनगर में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (प्रथम) के कार्यालय में एक और गबन उजागर हुआ है। इस कार्यालय के एक बाबू ने जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए प्राप्त हुई छात्रवृत्ति राशि में से लगभग चार लाख 75 हजार रुपए पत्नी, बेटे और परिचित के बैंक खातों में जमा करवा दी। आंतरिक ऑडिट में जब गबन पकड़ में आया तो इस बाबू ने लगभग तीन लाख 50 हजार रुपए वापस सरकारी कोष में जमा करवा दिए। उसकी तरफ करीब सवा लाख की राशि बकाया है।
बाबू के खिलाफ अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (प्रथम)राकेश त्यागी द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने षडयंत्रपूर्वक धोखाधड़ी,जालसाजी, अमानत में खयानत और फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच एएसआई रामकेर के सुपुर्द की गई है। पुलिस के मुताबिक राकेश त्यागी ने रिपोर्ट में बताया है कि वरिष्ठ लिपिक श्रीभगवान अक्टूबर 2009 से फरवरी 2013 और अक्टूबर 2014 से मार्च 2020 तक इस कार्यालय में पदस्थापित रहा। श्रीभगवान इस छात्रवृत्ति से संबंधित काम संभालता था।

उसके द्वारा छात्रवृत्ति से संबंधित बिल बनाकर राशि पात्र विद्यार्थियों के खातों में ऑनलाइन जमा करवाई जाती थी। वर्ष 2018-19 में श्री भगवान ने राशि विद्यार्थियों के खातों में जमा करवा कर अपने परिचितों और परिवारजनों के खातों में जमा करवा कर लगभग 4 लाख 74 हजार 500 रुपए का गबन किया । उसने अपनी पत्नी प्रमिला के एसबीआई बैंक अकाउंट में 90 हजार, पीएनबी बैंक अकाउंट में 75 हजार, अपने बेटे गौरव के केनरा बैंक अकाउंट में 1लाख 12 हजार रुपए तथा एक अन्य परिचित के बैंक अकाउंट में 1लाख 97 हजार 500 रुपए जमा करवाए।
अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राकेश त्यागी के मुताबिक वर्ष 2018-19 के छात्रवृत्ति बिलों की फाइल विद्यालयों द्वारा राशि की मांग सूचियां श्रीभगवान ने उपलब्ध नहीं करवाईं। बताया जाता है कि यह सरकारी रिकॉर्ड ही गायब कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *