गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सरकारी स्कूलों की हालत खराब : आप

चंडीगढ़ : हरियाणा प्रदेश आम आदमी पार्टी (आप) के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने राज्य में गिरते शिक्षा स्तर और स्कूलों की बद्तर हालत को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर निशाना साधते हुये उन पर प्रदेश को पीछे ले जाने का आरोप लगाया है। गुप्ता ने शनिवार को यहां जारी एक बयाान में कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों के हालात पर एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा इनमें से 1585 में शौचालय नहीं हैं। इन स्कूलों में 538 लड़कियों के स्कूल हैं। इसके अलावा 131 सरकारी स्कूलों में पीने के पानी की सुविधा और 236 स्कूलों में बिजली कनेक्शन ही नहीं है। यहां तक कि 321 सरकारी स्कूलों में चारदीवारी तक नहीं है।
उन्होंने रिपोर्ट के हवाले से कहा कि सरकारी स्कूलों के लिए 8240 अतिरिक्त कक्षाओं और 3630 अन्य कमरों (विज्ञान प्रयोगशाल, कम्प्यूटर कक्ष, स्टाफ रूम आदि सहित) की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब और दिल्ली में आप की सरकार है। पंजाब में गत शुक्रवार को पंजाब बोर्ड ने 10वीं का परीक्षा परीणाम घोषित किया और रिजल्ट 97.54 प्रतिशत रहा। घोषित परीक्षा परिणाम के मुताबिक पंजाब के सरकारी स्कूल टॉप पर रहे जिनका परिणाम 97.76 रहा। ऐसे ही दिल्ली में आप की सरकार में 10वीं में 99.49 प्रतिशत और 12वीं में 99.25 प्रतिशत बच्चे पास हुए।

जबकि इस बार हरियाणा बोर्ड का कुल परीक्षा परिणाम 65 प्रतिशत रहा है। परीक्षा परिणाम में पिछले साल की तुलना में लगभग आठ प्रतिशत की गिरावट आई है। इस साल हरियाणा में 60 हजार से ज्यादा बच्चे फेल हुए हैं। यह परीक्षा परिणाम शिक्षा के प्रति खट्टर सरकार की गम्भीरता को दर्शाता है। डॉ गुप्ता ने दावा किया कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता, शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ मूलभूत सुविधाओं के लिये आप को सत्ता में लेकर आएगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि आने वाला समय आप का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *