गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बदायूं : तीन सगे भाइयों की रामगंगा में डूबने से मौत

बदायूं : उत्तर प्रदेश में बदायूं के हजरतपुर क्षेत्र में ताई के अंतिम संस्कार में शामिल होने गये तीन सगे भाइयों की शनिवार को रामगंगा नदी में डूबने से मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के गांव शाहपुर में आज दोपहर अंतिम संस्कार में शामिल होने गए तीन सगे भाई राम गंगा नदी में डूब गए। कई घंटो की मशक्कत के बाद जिला प्रशासन ने तीनो के शवों क़ो बाहर निकाला। ग्राम गढ़िया शाहपुर में बीमारी के चलते कमला देवी (55) की मृत्यु हो गई थी। दोपहर करीब 12 बजे परिजन और गांव के लोग पास मे ही स्थित रामगंगा घाट पर अंतिम संस्कार करने शव ले गए थे। अंतिम संस्कार के बाद सभी गंगा में स्नान करने लगे।

इस दाैरान मृतका के देवर दिनेश के बेटे सोहील (16), रोहित (18) और भूपेंद्र (21) रामगंगा मे नहाने आगे चले गए और डूब गए। सूचना मिलते ही थाना हजरतपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोताखोरो नें तीनों के शव बरामद कर लिए हैं। पुलिस अधीक्षक नगर क्षेत्र अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि गांव शाहपुर के रहने वाले दिनेश के तीन पुत्र अपनी ताई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आए थे। राम गंगा में स्नान के समय अचानक गहरे पानी में जाने से तीनों डूब गए। पुलिस, स्थानीय ग्रामीण व गोताखोरों की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव पानी से बाहर निकाल लिए गए हैं। दातागंज तहसील क्षेत्र के उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि राजस्व टीम द्वारा जांच कराई जाएगी ।जांच के बाद मृतकों के परिजनों को दैवी आपदा कोष से राहत उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *