गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बद्दी दुर्घटना : दो शव और मिले

सोलन : हिमाचल प्रदेश के बद्दी में दस दिन पहले आग लगने की दुर्घटना में फैक्ट्री से रविवार को दो और शव मिले। बद्दी के औद्योगिक परिसर में झरमाजरी में एनआर अरोमा फैक्ट्री में दो फरवरी को लगी भीषण आग में पाँच लोग मारे गए थे। एनडीआरएफ ने 32 लोगों को बचाया था। दुर्घटना के अगले दिन फैक्ट्री से चार महिला मजदूरों के शव मिले थे जिन्होंने संभवत: अपनी जान बचाने के लिए खुद को वाशरूम में बंद कर लिया था पर उनकी जान नहीं बच सकी। इमारत के असुरक्षित होने के कारण प्रशासन ने तलाशी अभियान रोक दिया था।

शुरू में, फैक्ट्री से कुल 13 कर्मचारियों को लापता पाया गया था। उनमें से चार शव मिल गए और पाँच कर्मचारी सुरक्षित मिले। चार कर्मचारी दो फरवरी से ही लापता हैं। इन लापता कर्मचारियों के परिजन प्रशासन से तलाशी अभियान दोबारा शुरू करने के लिए गुहार लगा रहे थे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटनास्थल के दौरे के बाद मारे गए मजदूरों के परिवारों को 6.5 लाख और घायलों के लिए भी मुआवजे की घोषणा की थी और तलाशी अभियान तेज करने का आश्वासन दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *