गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बहनागा ट्रेन त्रासदी: तेरह शव परिजनों को सौंपे गए

भुवनेश्वर : ओडिशा के बहनागा ट्रेन त्रासदी पीड़ितों के तेरह और शव डीएनए परीक्षण के परिणाम के आधार पर शनिवार को उनके परिजनों को सौंप दिए गए। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को कहा यह जानकारी दी। डीएनए परीक्षण और उसके बाद शवों को सौंपने का काम एम्स, भुवनेश्वर, सरकारी रेलवे पुलिस और भुवनेश्वर नगर निगम द्वारा संयुक्त समन्वय में किया गया था।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चार बिहार, आठ पश्चिम बंगाल और एक शव झारखंड भेजा गया है। शोक संतप्त परिवारों के लिए क्रमशः ओडिशा सरकार और ईस्ट कोस्ट रेलवे द्वारा एम्बुलेंस और एस्कॉर्ट वाहन की व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री और रेल मंत्री की घोषणा के अनुसार रेलवे द्वारा परिजनों को अनुग्रह राशि का भुगतान किया गया। ईस्ट कोस्ट रेलवे के सूत्रों ने बताया कि शवों को सौंपने की प्रक्रिया दावेदारों के आने तक जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *