बहराइच : उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के मटेरा क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय की छात्रा के साथ नाबालिग लड़के ने सोमवार को बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीडित छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मटेरा क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ वर्षीय बालिका को गांव निवासी 14 वर्षीय नाबालिग लड़का अपने घर रोटी बनवाने के बहाने घर बुला ले गया और बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
इसके बाद लडकी को धमकी देते हुए घर से फरार हो गया। बालिका ने घर पहुंच कर माता को आपबीती बताई। पीड़िता के परिजनो की तहरीर पर पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच की। पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने बताया कि नाबालिग के विरुद्ध केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। बालिका को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पिता के मुताबिक बालिका गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा है।
