बहराइच : पूर्वोत्तर रेलवे के बहराइच-नेपालगंज रेल प्रखंड पर 10 फरवरी से आमान परिवर्तन का कार्य शुरू होने के चलते इस रेल खंड पर बहराइच-नानपारा और नेपालगंज के बीच ट्रेनों का संचालन बंद हो जाएगा। अब इस रूट के यात्री मैलानी से नानपारा तक ही सफर कर सकेंगे। यात्रियों को सड़क मार्ग से ही नानपारा-रुपईडीहा का सफर तय करना होगा।
रेलवे सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बहराइच से नेपालगंज रेल प्रखंड पर इस समय पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होता है। यह रेल लाइन छोटी रेल लाइन है। इस पर एक अप और एक डाउन ट्रेन का संचालन इस समय होता है। लेकिन अब इस रेल लाइन को अमान परिवर्तन में तब्दील किया जायेगा। इसके लिए 10 फरवरी से कार्य शुरू होगा। 10 फरवरी से बड़ी रेल लाइन का कार्य शुरू होने के चलते ट्रेनों का संचालन भी बंद हो जायेगा। ऐसे में रुपईडीहा और नेपालगंज से आने जाने वाले यात्रियों को अपने निजी और प्राइवेट वाहनों का ही सहारा रहेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि 10 फरवरी से बहराइच से नेपाल के मध्य ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा अमान परिवर्तन पूरा होने के बाद ही इस प्रखंड पर ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। उन्होंने बताया कि बड़ी रेल लाइन होने से जिले के लोगों का हर तरह से विकास होगा। इस कार्य को पूरा होने में करीब दो वर्ष का समय लगने की संभावना है।
बहराइच-नेपालगंज रेल प्रखंड 10 फरवरी से होगा बाधित
