गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बहराइच: चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िले के थाना मोतीपुर क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस ने एक किलो चरस के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 लाख रूपये बताई जाती है।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि मोतीपुर थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बलई गांव में पुलिस व एसएसबी वे पेट्रोलिंग के दौरान नेपाल से भारत आते समय एक युवक को जवानों ने रोक कर तलाशी ली, तो उसके पास से एक किलो चरस बरामद हुई।
प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि बरामद चरस को सीज कर दिया गया है। चरस तस्कर थाना क्षेत्र के बस्थनवा गांव निवासी गज्जन उर्फ रईश पुत्र सुब्बा के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *