गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बजाज फाइनेंस ने बढ़ायी एफडी पर ब्याज दरें

नयी दिल्ली : बजाज फिनसर्व की ऋण देने और निवेश करने वाली इकाई बजाज फाइनेंस लिमिटेड ने 24 से 30 महीनों के बीच की अवधि वाली सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज दरों में 0.30 प्रतिशत तक का इजाफा किया है। कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि बजाज फाइनेंस की पांच करोड़ रुपये तक की एफडी पर यह बढ़ोतरी आज से प्रभावी हो गयी और नयी जमाराशियों और परिपक्व जमाओं के नवीनीकरण पर भी लागू होगी।
बजाज फाइनेंस एफडी में सभी ग्राहकों के लिए विशेष ब्याज दरें भी शामिल हैं। विशेष ब्याज दर के साथ कोई भी व्यक्ति 7.50 प्रतिशत (गैर वरिष्ठ नागरिक) प्रति वर्ष तक की ब्याज दरों का लाभ उठाने के लिए विशिष्ट समयावधि का चुनाव कर सकता है। साठ वर्ष से कम आयु के ग्राहक 44 महीने की अवधि के लिए 7.50 प्रतिशत प्रति वर्ष की विशेष एफडी ब्याज दर का लाभ उठा सकते हैं, जबकि वरिष्ठ नागरिक 7.75 प्रतिशत ब्याज दर का लाभ ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *