जोधपुर : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जोधपुर जिले में बालेसर सत्ता नगरपालिका अध्यक्ष रेवत राम को पट्टा जारी करने के मामले में 65 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए आज रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि परिवादी ने जोधपुर इकाई को शिकायत की कि उसके कब्जेशुदा भूखण्ड का पट्टा जारी करने की एवज में रेवत राम तत्कालीन सरपंच ग्राम पंयायत बालेसर सत्ता एवं वर्तमान अध्यक्ष नगरपालिका बालेसर सत्ता ने एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग की। इस पर ब्यूरो टीम ने सत्यापन के बाद परिवादी से 65 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रेवतराम को रंगे हाथों गिरफ्तार किर लिया।
