गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बलिया : अस्पताल में दो दिनों में आठ की मौत

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िला अस्पताल में पिछले दो दिनों में विभिन्न बीमारियों से ग्रसित आठ मरीजाे ने दम तोड़ा है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एस के यादव ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिला अस्पताल में पिछले 24 घंटों में 100 मरीज भर्ती किए गए हैं। पिछली 19 जून को अस्पताल में अलग अलग बीमारियों से ग्रसित पांच मरीजों की मौत हुयी है जबकि 20 जून को तीन मरीजों ने दम तोड़ा है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में हर रोज पांच से सात मरीजों की मौत को सामान्य माना जाता है। जिला अस्पताल में हर प्रकार के संसाधन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *