गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बंगाल से भाजपा प्रत्याशी पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय के कैंपेन पर रोक

नई दिल्ली। इलेक्शन कमीशन ने मंगलवार को कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज और तामलुक से भाजपा कैंडिडेट अभिजीत गंगोपाध्याय पर 24 घंटे के लिए प्रचार से बैन लगाया है। ईसी ने यह एक्शन गंगोपाध्याय के पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर दिए अभद्र बयान के बाद लिया है।
गंगोपाध्याय ने 15 मई को बंगाल के हल्दिया में कहा था- ‘मैं सोच रहा हूं कि ममता कितने रुपए में बिक रही हैं। 10 लाख रुपए? मुझे हैरानी होती है वे महिला हैं भी या नहीं। ईसी ने गंगोपाध्याय की टिप्पणी को बेहद निचले स्तर का पर्सनल अटैक बताया, जिससे आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है। ईसी का यह आदेश मंगलवार शाम 5 बजे से लागू होगा।
ईसी बोला- इस बयान से बंगाल का अपमान हुआ
इलेक्शन कमीशन ने 17 मई को इस बयान का संज्ञान लिया था और कहा था कि यह बयान गलत, विवेकहीन और गरिमा के पार है। इलेक्शन कमीशन ने गंगोपाध्याय को इस अभद्र टिप्पणी के चलते शो-कॉज नोटिस भेजा था, जिसका सोमवार को गंगोपाध्याय ने जवाब दिया। कमीशन ने 20 मई तक गंगोपाध्याय से जवाब मांगा था।
कमीशन ने गंगोपाध्याय के जवाब को पढ़ने के बाद उनके स्टेटमेंट को दोबारा सुना और इस नतीजे पर पहुंचे कि उन्होंने ममता पर निचले स्तर का पर्सनल अटैक किया था। कमीशन ने यह भी कहा कि यह बयान दिखाता है कि देश में महिलाओं का क्या स्टेटस रह गया है। इस बयान से बंगाल का अपमान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *