गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोलकाता हवाई अड्डे के आसपास लेजर शो पर प्रतिबंध

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के विधाननगर पुलिस कमीश्नर ने कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास लेजर शो पर प्रतिबंध लगा दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि हवाई अड्डे के अधिकारियों से शिकायतें मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन ने उत्तर 24 परगना के आठ थाना के आसपास क्षेत्रों में धारा 144 आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) के तहत बुधवार से 29 जून तक लेजर लाइट शो के उपयोग पर रोक लगा दी है।
हवाई थाना से जारी नोटिस में कहा गया,“पश्चिम बंगाल पुलिस ने कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास के क्षेत्रों में लेजर लाइट शो प्रतिबंधित कर दिया है। यह एक दंडनीय अपराध है। कृप्या, ऐसी गतिविधियां करने से बचें!”
घरेलू उड़ानों के पायलट और चालक दल से मिली शिकायतों में कहा गया कि हवाई अड्डे के आसपास लेजर लाइट शो के कारण उड़ान भरते और लैंडिंग करते समय विमान दुर्घटना का अधिक खतरा बना रहता है। आदेश के अनुसार,”मानव जीवन और विमान की सुरक्षा के लिए एनएससीबीआई हवाई अड्डे के आसपास लेजर बीम को तत्काल रोकना आवश्यक है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *