गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मतदान के दौरान सतर्क रही बांदा पुलिस

बांदा : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये मतदान के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस चौकन्ना रही। सीमावर्ती बांदा जिले की सीमाओं को सील कर स्थानीय पुलिस ने चेकिंग अभियान जारी रखा। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी श्रीवास मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को मध्य प्रदेश विधानसभा समान्य निर्वाचन 2023 का मतदान संपन्न हुआ। जिसके लिए. बांदा जिले की सीमाओं में 11 चेक पोस्ट बनाकर सीमावर्ती मध्य प्रदेश के सतना, पन्ना व छतरपुर जिलों की सीमाएं सील की गई और बड़ी संख्या में पर्याप्त पुलिस दल तैनात किया गया।

अपर जिलाधिकारी न्यायिक और अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सीमा से सटे इलाकों में स्थापित चेक पोस्ट में विधिवत चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान भारी वाहनों का यातायात प्रतिबंधित रहा जबकि छोटे वाहनों और उसमें सवार लोगों की विधिवत् चेकिंग के बाद ही रवाना किया गया।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा मतदान शुरू होने के 48 घंटे पूर्व मध्य प्रदेश की सीमावर्ती इलाकों की तीन किलोमीटर की परिधि में स्थित आबकारी की दुकानों से शराब व अन्य मादक पदार्थों की बिक्री को मतदान समाप्ति होने की अवधि तक प्रतिबंधित किया गया था जिसका भी कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *