नई दिल्ली : निजी क्षेत्र के बंधन बैंक ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही 721 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 886 करोड़ रुपये की तुलना में 19 प्रतिशत कम है। बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ चंद्र शेखर घोष ने निदेशक मंडल की बैठक के बाद जारी वित्तीय लेखाजोखा में यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि 30 जून को समाप्त इस तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय 2491 करोड़ रुपये रही है जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 2514 करोड़ रही थी।
इस तिमाही में बैंक का सकल एनपीए 6.76 प्रतिशत पर रहा है जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 7.25 प्रतिशत रहा था। हालांकि शुद्ध एनपीए जून 2022 के 1.92 प्रतिशत की तुलना में जून 2023 की तिमाही में बढ़कर 2.18 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
बंधन बैंक का मुनाफा 19 फीसद गिरा
