गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बंगलादेश ने कतर फंड फॉर डेवलपमेंट के साथ समझौता किया

ढाका : बंगलादेश के विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमेन ने दोहा में यूएनएलडीसी5 सम्मेलन के अवसर पर कतर फंड फॉर डेवलपमेंट (क्यूएफएफडी) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। क्यूएफएफडी के महानिदेशक खलीफा बिन जसीम अल कुवारी ने एजुकेशन एबव ऑल फाउंडेशन परियोजना के अंतर्गत कतर नेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में बुधवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।
समझौते के अनुसार, कतर की सरकार क्यूएफएफडी के माध्यम से 12.68 लाख अमेरिकी डाॅलर की कुल राशि बंगलादेश में शिक्षा का समर्थन देने में उपयोग करेगी, जिसमें प्राथमिक स्कूल न जाने वाले 6.5 लाख बच्चों के लिए अवसरों का दायरा बढ़ाया जाएगा।इसके लिए परियोजना का संचालन प्राथमिक और जन शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाएगा। क्यूएफएफडी के अंतर्गत एजुकेशन अबव ऑल मध्य पूर्व, अफ्रीका और एशिया के कुछ देशों में आयोजित होने वाला एक आउटरीच कार्यक्रम है जिसका वार्षिक बजट 60 करोड़ डॉलर है।
प्राथमिक और जन शिक्षा मंत्रालय की ओर से विदेश मंत्री ने इस अनुबंध पर हस्ताक्षर किया। इस एमओयू को कतर विकास निधि तक वित्त पहुंचाने के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है। कतर सरकार का लक्ष्य एलडीसी को अपने एसडीजी- 2030 को पूरा करने के लिए सहायता प्रदान करना है।
एक अन्य मानवीय संगठन कतर चैरिटी बंगलादेश में विभिन्न स्थानों पर रोहिंग्या और हाशिए पर रहने वाले लोगों को मानवीय सहायता और राहत सहायता प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *