जयपुर : राजस्थान में जोधपुर जिले की साइबर थाना पुलिस ने आरबीएल बैंक के साथ 9 करोड रुपए की धोखाधड़ी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन ने बताया गिरफ्तार दोनों आरोपी हिमांशु प्रजापत (22) एवं सचिन राठौड़ (26) जोधपुर निवासी है। अगस्त महीने में साइबर थाना में 9 करोड रुपए की साइबर ठगी के संबंध में मुकदमा दर्ज हुआ था। बैंक के क्रेडिट कार्ड धारकों ने बैंक सर्वर को हैक कर ऑनलाइन अपने रुपए जमा बातकर बैंक से नगद राशि का आहरण किया था।
मामले में साइबर थाना पुलिस द्वारा पूर्व में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना के मुख्य आरोपी और सह अभियुक्तों की तलाश थी। इसी दौरान शनिवार को टीम की सूचना पर साइबर थाना पुलिस जोधपुर द्वारा आरोपी हिमांशु प्रजापत और सचिन राठौड को गिरफ्तार किया गया है।
बैंक से ठगी, वांछित दो आरोपी गिरफ्तार
