गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बैंक ऑफ बडौदा ने किसान मेले में 1100 किसानों को किया रिण वितरण

जयपुर : राजस्थान में बैंक ऑफ बडौदा द्वारा बडौदा किसान पखवाड़ा के पांचवें संस्करण के तहत आज सवाईमाधोपुर में मेगा किसान मेला-2022 का आयोजन कर उसमें करीब 1100 किसानों को लगभग 103 करोड़ रुपये का रिण दिया गया। मेले का उद्धाटन बैंक ऑफ बडौदा के कार्यकारी निदेशक अजय के खुराना तथा बैंक महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख (राजस्थान क्षेत्र) कमलेश कुमार चौधरी ने किया। मेले में सवाईमाधोपुर और टोंक जिलों से सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।
इससे पहले श्री खुराना एवं श्री चौधरी ने जयपुर में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि किसान सम्मेलन के जरिए हम राजस्थान के किसान समुदाय से सम्पर्क करना चाहते है और उन्हें किसानों के लिए उपलब्ध विभिन्न प्रकार के कृषि रिण एवं बैंकिंग सेवाओं के साथ सरकार द्वारा शुरु की गई विभिन्न कृषि पहलों के बारे में पूरी जानकारी देना और उनकी मदद करना चाहते है जिससे किसान ग्राहकों को जरुरत पड़ने पर उचित सहायता मिल सकेगी और उन्हें अपनी आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया कि गत 30 सितंबर तक राजस्थान में कृषि क्षेत्र के लिए दिए गए रिण की राशि बढ़कर 16 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। राजस्थान में बैंक ने बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, सीकर, टोंक, सवाईमाधोपुर सहित 12 जिलों को गोद ले रखा है और राजस्थान में करीब 5700 बिजनेस कॉरेसपोंडेंट नियुक्त किये गए हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि 62 लाख स्वयं सहायता समूह में करीब छह लाख समूह बैंक के पास हैं और इनमें केवल महिलाओं को एक से बीस लाख रुपए तक का रिण देते हैं। उन्होंने बताया कि बैंक इन समूह में से चयन कर एक महिला को क्षेत्र में अपना बिजनेस कॉरेसपोंडेंट भी नियुक्त कर रही है।
उन्होंने कहा कि इस साल के बडौदा किसान पखवाड़ा के दौरान राजस्थान में 47 हजार से अधिक किसानों से सम्पर्क करने के लिए बैंक की ओर से दो हजार से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे जिनमें किसान बैठक , चौपाल , मिट्टी जांच शिविर , मवेशी स्वास्थ्य जांच शिविर आद शामिल है। किसान पखवाड़ा में अब तक बैंक ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत तीन सौ करोड़ रुपये से अधिक राशि की मंजूरी दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत वित्त वर्ष 2021-22 में बैंक ऑफ बडौदा, राजस्थान को निर्धारित लक्ष्य का दो सौ प्रतिशत हासिल करने के लिए केवीआईसी केन्द्र सरकार द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *