नई दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने मार्च 2023 को समाप्त तिमाही में 4775.33 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है जो मार्च 2022 को समाप्त तिमाही के 1778.77 करोड़ रुपये की तुलना में 168.46 प्रतिशत अधिक है। बैंक ने निदेशक मंडल की बैठक के बाद जारी बयान में यह जानकारी देते हुये कहा कि मार्च तिमाही में उसकी शुद्ध ब्याज आय 33.8 प्रतिशत बढ़कर 11525 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी। उसने कहा कि मार्च 2023 की तिमाही में ब्याज आय में बढोतरी होने और विभिन्न प्रावधानों के लिए प्रावधान में कमी आने से लाभ बढ़ा है।
