गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बैंक ऑफ इंडिया ने जुटाये दो हजार करोड़

नई दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने आज एनएसई के इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म के माध्यम से टियर 2 बांड के माध्यम से दो हजार करोड़ रुपये की पूंजी जुटायी। बैंक ने यहां जारी बयान में कहा कि 7.88 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से यह पूंजी जुटायी है। बैंक को कुल 3770 करोड़ रुपये के 83 बोलियां प्राप्त हुईं। इनमें से कुल 48 सफल बोलीदाता थे। आरबीआई दिशानिर्देशों के अनुसार दीर्घकालिक संसाधनों को बढ़ाने के लिए बैंक ने पूंजी जुटाई है। इस इश्यू के माध्यम से बैंक द्वारा जुटाई गई धनराशि किसी विशेष परियोजना के वित्तपोषण के लिए नहीं है। बैंक इस इश्यू से प्राप्त पूंजी का उपयोग अपनी नियमित व्यावसायिक गतिविधियों के लिए करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *