गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 62 प्रतिशत उछला

नई दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑॅफ इंडिया ने चालू वित्त वर्ष में दिसंबर 2023 में समाप्त तीसरी तिमाही में 1870 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 1151 करोड़ रुपये की तुलना में 62 प्रतिशत अधिक है। बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ रजनीश कर्नाटक ने निदेशक मंडल की बैठक के बाद एक वर्चुअल संवाददात सम्मेलन में वित्तीय लेखाजोखा पेश किया। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2023 की तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय में मामूली कमी आयी है और यह दिसंबर 2022 की तिमाही के 5595 करोड़ रुपये की तुलना में कम होकर दिसंबर 2023 की तिमाही में 5463 करोड़ रुपये रही है।
उन्होंने कहा कि इस तिमाही में गैर निष्पादित परिसंपत्तियों में सुधार हुआ है। सकल एनपीए 231 आधार अंक कम होकर दिसंबर 2023 की तिमाही में 5.35 प्रतिशत पर आ गया जबकि दिसंबर 2022 की तिमाही में यह 7.66 प्रतिशत रहा था। इसी तरह से शुद्ध एनपीए भी 20 आधार अंक सुधकर दिसंबर 2023 तिमाही में 1.41 प्रतिशत पर आ गया जबकि दिसंबर 2022 तिमाही में यह 1.61 प्रतिशत रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *