गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बैंक से पिस्तौल के बल पर लूट

हिसार : हरियाणा के हिसार जिले के सातरोड़ गांव में यूको बैंक में बुधवार दोपहर करीब एक बजे दो अज्ञात लुटेरे हथियार के बल पर 50 हजार रुपये की नकदी लूट कर फरार हो गये। पुलिस ने बताया कि पूरा घटनाक्रम बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना की सूचना मिलने पर सीआईए और सदर थाना पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची तथा बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हासिल की। पुलिस का कहना है कि जल्द लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।

मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश युवक करीब एक बजे यूको बैंक पहुंचे। बैंक के अंदर घुसते ही इन्होंने प्रबंधक की कनपटी पर पिस्तौल तान दी और दूसरे ने कैश काउंटर पर जाकर कैशियर से चाकू के बल पर करीब 50 हजार की नकदी लूट ली और फरार हो गये। पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया का कहना है कि राशि करीब 50 हजार रुपये थी। इस सम्बंध में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर इन्हें पकड़ने के लिये पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *