गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बरेली : फर्जी प्रमाण पत्रों से अग्निवीर में भर्ती का प्रयास, दो गिरफ्तार

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में सेना के जाट रेजीमेंट केन्द्र में चल रही ‘अग्निवीर रिलेशन कोटा भर्ती’ में दो युवकों को फर्जीवाड़ा करने पर गिरफ्तार किया गया हैै। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि सेना में भर्ती के लिये आगरा निवासी अरुन खान अपना नाम धर्मराज रखकर पहुंच गया। उसके एक अन्य साथी फाल सिंह ने अपना नाम रंजीत रख लिया और फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे सेना में भर्ती होने पहुंच गया।
भर्ती प्रक्रिया के दौरान बायो मीट्रिक जांच में दोनों की पोल खुल गई और असलियत सामने आ गई। सेना इंटेलिजेंस ने दोनों संदिग्ध को बुधवार की देर शाम बरेली कैंट पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ के बाद एफआईआर दर्ज कर दोनों को आज जेल भेज दिया गया है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि बरेली में जाट रेजीमेंट सेंटर भर्ती के दौरान इन दो जालसाजों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से फर्जी आधार कार्ड, पहचान पत्र, शैक्षिक प्रमाण पत्र और फर्जी जाति प्रमाण पत्र मिला है। दोनों के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी भर्ती हुई थी उसमें भी दोनों फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भर्ती होने आए थे। सेना इंटेलिजेंस नेटवर्क इन दोनों के पाकिस्तान और अन्य क्षेत्रों से संदिग्ध संपर्क होने की संभावना की गोपनीय जांच करने में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *